
काशीपुर। प्रदेश के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियो द्वारा गौतम नगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज का दिन विकास पुरुष जनक हरदिल अजीज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर एक छोटा सा कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की धारा को धरातल पर पहुंचने में सफल होकर कार्य किए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों से अधिक प्रेम करते हैं कार्यक्रम केक भी काटा गया इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अभिषेक गोयल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, कल्पना राणा, रवि अरोड़ा, विपिन अरोड़ा, प्रियांशु कथूरिया, रवि प्रजापति, सुरेश सैनी, देव प्रकाश, चंद्रसेन सिंह, रूप सिंह, हरगोविंद सिंह, वीर सिंह चैहान, सचिन ठाकुर आदि समेत स्कूल का स्टाफ BFF मौजूद रहा।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
काशीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की सम्मानित अध्यक्ष, बड़ी बहन अलका पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता