बाजपुर।मधुबन कार्यालय में यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर दीदी संकल्प सेवा समिति व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा जोशी के द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के द्वारा जोगिंदर हेमराज सुरेश को ट्राई साइकिल व 18 निर्धन महिलाओं को राशन की किट वितरित की गई इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा जोशी ने हमारे मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई महिलाओं के लिए जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के जन्मदिन को समस्त मातृ शक्ति के द्वारा पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा उनके लिए मंदिरों में कीर्तन पूजा अर्चना कर उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की जाएगी इस मौके पर नोडल अधिकारी डीडीआरसी उधम सिंह नगर सतीश कुमार चौहान ने समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में सभी को जागरूक किया इस मौके पर मीनाक्षी चौहान मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान,विकास गुप्ता,बबली,निशा, उर्मिला,उमेश ,सुधांशु,विमला आदि महिलाएं उपस्थित रही सभी ने अंत में केक काटकर माननीय पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
शरदोत्सव मेले में बॉडी बिल्डिंग का दमदार प्रदर्शन, युवाओं ने मंच पर दिखाई ताकत और अनुशासन; फिटनेस का दिया संदेश
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ