काशीपुर। रेलवे ने हाइड्रा पलटने से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइन के मामले की जांच रेलवे सुरक्षा बल को सौंपी है। आरपीएफ ने हाइड्रा चालक के लाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को रेलवे टीआरडी अधिकारियों ने रात भर करीब आठ घंटों की कड़ी मशक्कत कर बिजली लाइनों की मरम्मत करा ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य में कई कमियां मिलने के साथ रेलवे से अनुमति लिए बिना की काम को अंजाम देने की बात सामने आई है। रेलवे की ट्रेक्शन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट (टीआरडी) के जेई ने आरपीएफ में हाइड्रा चालक के बिलाफ तहरीर सौंपी है। आरपीएफ ने मामले में अज्ञात हाइड्रा चालक के खिलाफ धारा 153, 147, 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
शरदोत्सव मेले में बॉडी बिल्डिंग का दमदार प्रदर्शन, युवाओं ने मंच पर दिखाई ताकत और अनुशासन; फिटनेस का दिया संदेश
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ