October 26, 2026

चोरों का आतंक, एक और घर से उड़ा डाली हजारों की नगदी

हल्द्वानी। महानगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोर बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। चोरों ने यहां एक और वारदात को अंजाम दिया है। बंद पड़े मकान के ताले तोड़े गए हैं। चोर घर से हजारों की नगदी, लैपटॉप समेत अन्य सामान ले उड़े हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना से इलाके में
दहशत फैली हुई है।