
काशीपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराये में छूट मिलेगी। शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मुख्यालय स्तर पर ईबीटीएम मशीनों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं का किराया फीड कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने 25 अगस्त को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किराए में छूट का आदेश जारी किया था। अधिसूचना जारी होने के बाद निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, किसी भी भर्ती की मुख्य परीक्षा, एकल परीक्षा या इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड पर यात्रा का अवसर दिया जाएगा। लाभार्थी का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। दूसरे राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड के युवाओं को राज्य में परीक्षा देने आने के लिए इस सुविधा का लाभ मिलेगा। दूरस्थ स्थानों से आने वाले छात्रों को दूरी के हिसाब से समयावधि की छूट दी जाएगी। डिपो प्रभारी हरेंद्र नितवाल ने बताया कि इस आश्य का आदेश प्राप्त हो चुका है। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं से छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।