
काशीपुर। देवभूमि पर्वतीय रामलीला के तत्वाधान में होने वाली रामलीला मंचन के लिए 15 सितंबर से रिहर्सल शुरू की जायेगी। रामलीला मंचन के लिए मनोनीत संयोजक बसंत बल्लभ भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देवभूमि पर्वतीय महासभा के तत्वाधान में रामलीला मंचन 2023 के लिए पूर्वाभ्यास 15 सितंबर से रुद्राक्ष गार्डन के समीप आशीष गार्डन हॉल में निर्धारित समय सायं 6 बजे से शुरू होगा। संयोजक भट्ट ने निर्देशक एवं रामलीला से जुड़े पात्रों एवं पदाधिकारियों/सदस्यों से निर्धारित समय अनुसार पूर्वाभ्यास के स्थान पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पर्वतीय रामलीला मंचन के लिए आरसी पांडे को निर्देशक, गोविंद सिंह रावत को व्यवस्थापक, गणेश दत्त सुयाल, सुरेन्द्र सिंह जीना एवं डा. गिरीश तिवारी को संरक्षक मनोनीत किया गया है। रामलीला मंचन की अन्य कमेटियों का गठन शीघ्र उपरोक्त पदाधिकारियों के संरक्षण में आपसी विचार विमर्श से किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।