काशीपुर। मंडी समिति में ई नाम प्रशिक्षण कार्यक्रम (प्रथम चरण) का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों और व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सोमवार को मुरादाबाद रोड स्थित मंडी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को ई नाम के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। जहा कुछ किसानों द्वारा अपने घरों से तथा व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों से जुड़े थे। जिनको लिंक के माध्यम से जुड़कर ई नाम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया गया। जहा भारत सरकार द्वारा संचालित ई नाम परियोजना एवं पीओपी की जानकारी मास्टर ट्रेनर मो. आरिस द्वारा दी गई। ट्रेनर ने बताया कि ई पोर्टल पर किस तरह से कृषक अपनी उपज को ई नाम के माध्यम से बेच सकते हैं। अधिक से अधिक कृषकों एवम व्यापारीयों को ई नाम से जुड़ने के लिए जागरुक किया।

More Stories
ठग विकास गुप्ता का खेल हो गया फेल
दरगाह कलियर में इंद्रेश कुमार के लिए दुआ, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी ने चढ़ाई चादर!”
नगर निगम पार्षद के भाई की शाही शादी: वलीमा में दिखी रौनक, शहर के गणमान्य हुए शामिल