
काशीपुर। पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम में चालान किया है।
कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम बाबरखेड़ा स्थित सरकारी स्कूल के सामने मैदान में कच्ची शराब बेचते ग्राम बाबरखेड़ा निवासी अजय उर्फ सोनू कुमार पुत्र अतर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के जरीकेन में भरी 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
शरदोत्सव मेले में बॉडी बिल्डिंग का दमदार प्रदर्शन, युवाओं ने मंच पर दिखाई ताकत और अनुशासन; फिटनेस का दिया संदेश
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ