
टनकपुुर-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी मैदान टनकपुर में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राखी पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि आप सभी लोगों का जो भरपूर स्नेह और सहयोग मिला है उससे उन्हें प्रदेश की सेवा करने में भरपूर ऊर्जा मिल रही है। इस अवसर पर रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में रामलीला मंच का लोकार्पण किया और नेहरू पार्क टनकपुर के सामने नगर आजीविका केंद्र का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती गीता पुष्कर धामी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, बनबसा रेनू अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार आदि उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता