

बागेश्वर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बसंत कुमार एड.भारी मतों से विजय प्राप्त करेगें। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंची पीसीसी सदस्य व उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में धनबल और सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करना चाहती है, जबकि कांग्रेस एक जुटता के साथ बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोल रही है। विगत लंबे समय से भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा में केवल क्षेत्रीय जनता को ऊपेक्षा के सिवा कुछ नहीं दिया। विकास के नाम पर जीरो और आश्वासनों का पुरिंदा देकर बागेश्वर की जनता को ठगने का काम किया। इस उपचुनाव में भी भाजपा भावनात्मक कार्ड खेलकर बागेश्वर के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि बागेश्वर की जनता इस बार उपचुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बसंत कुमार एड. को मिल रहा जन समर्थन इस बात का सबूत है कि इस बार बागेश्वर में कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस न नेत्री अलका पाल ने अपने सहयोगियों के साथ बागेश्वर विधानसभा के गरुड़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता