
Uttarakhand Jim Corbett Park Tiger उत्तराखंड : ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार लंबगांव (टिहरी) में प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी के भरपूरिया गांव में गुलदार ने एक तीन साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मासूम बच्चा परिवार का इकलौता चिराग था। गुलदार के हमले से भदूरा पट्टी के गांवों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है।
भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का तीन साल का बेटा आरव अपनी मां धर्मा देवी के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। शनिवार शाम 7.30 बजे के लगभग आरव की मां लाइट जलाने के लिए घर के अंदर गई। इतने देर में गुलदार ने तीन साल के मासूम बच्चे को आंगन से उठाकर खेतों में पटक डाला। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और पडोस के लोग बहार आए। बच्चा वहां दिखाई नहीं दिया। भरपूरिया गांव से गुलदार के हमले की सूचना मिली थी। टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो रही थी कि परिजन घायल अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए लंबगांव अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
शरदोत्सव मेले में बॉडी बिल्डिंग का दमदार प्रदर्शन, युवाओं ने मंच पर दिखाई ताकत और अनुशासन; फिटनेस का दिया संदेश
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ