


जसपुर। हीरा गार्डन बैंकट हॉल मे जिला उधम सिंह नगर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल,उधम सिंह नगर अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,जिसमे ड्रैगन मार्शल आर्ट्स अकादमी के 9 बच्चों ने प्रतिभाग किया,उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की कवायद लगातार चल रही है. इसी कड़ी मे जिला स्तर की एक प्रतियोगिता में 7 वर्ष की आयु में अब्दुल्लाह कबीर खान ने स्वर्ण पदक जीता है,पेंचक सिलाट चैंपियनशिप मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है जीत कर अब्दुल्लाह कबीर खान ने काशीपुर का नाम रोशन किया है।कोच ड्रैगन मार्शल आर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष/संस्थापक सेंसई येतेन्द्र कुमार ने बताया कि पेंचक सिलाट चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है,बच्चे मार्शल आर्ट्स कोच येतेन्द्र के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। उधर काशीपुर पहुंचने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अब्दुल्लाह कबीर खान को मेडल जीतने पर बधाई दी है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता