
काशीपुर।केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में भाजपा महा जनंसपर्क अभियान चलाएगी। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने रणनीति बना ली है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो उत्तराखंड अकाश सिंह काम्बोज ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने रणनीति बना ली है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कामकाज और नीतियों की जानकारी दी जाएगी। एक माह तक अभियान के तहत सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
काशीपुर में व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, महापौर दीपक बाली की संवेदनशील पहल से अब सर्वे के बजाय संवाद से सुलझेंगे जीएसटी के मुद्दे
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!