November 28, 2026

रुद्रपुर में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’! बदमाश शिवम चंद्रा उर्फ ‘बर्गर’ की गोली से खुली हेकड़ी, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार


एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्त कमान का दिखने लगा असर! जिले में तैनाती के बाद अपराधियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला तेज, रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से बदमाशों में मचा हड़कंप

आरिफ खान की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के लिए अब कानून से बचना आसान नहीं दिख रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले की कमान संभालने के बाद पुलिस की सख्ती और ताबड़तोड़ कार्रवाई का असर दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में रुद्रपुर पुलिस ने रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार चल रहे वांछित आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ ‘बर्गर’ को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

एसएसपी की सख्ती, बदमाशों की शामत!



जिले की कमान संभालने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अपराध नियंत्रण को लेकर जिस सख्त तेवर का परिचय दिया है, उससे पुलिस महकमे में भी सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। अपराधियों पर शिकंजा कसने से लेकर वांछित आरोपियों की धरपकड़ तक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई को एसएसपी के नेतृत्व में रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। संदेश साफ है—अपराध करके फरार होने वालों के लिए अब रास्ते आसान नहीं होंगे।

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ की चर्चा, बदमाशों में खौफ का माहौल!

रुद्रपुर की इस मुठभेड़ ने एक बार फिर पुलिस की सख्ती को सुर्खियों में ला दिया है। कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता ने अपराधियों को साफ संकेत दे दिया है कि कानून के शिकंजे से बचना आसान नहीं।

पुलिस का एक्शन अपराधियों में टेंशन

मणिकांत मिश्रा की सख्त पुलिसिंग का संदेश साफ—अपराध की दुनिया में चाहे कितना भी रसूख हो, कानून से ऊपर कोई नहीं!

You may have missed