

आधी रात 12:30 बजे SSP मणिकांत मिश्रा का एक्शन मोड! अपराधियों की खैर नहीं, थानों से लेकर चौकियों तक मचा हड़कंप
उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ की शुरुआत करने वाले तेजतर्रार IPS मणिकांत मिश्रा ने फिर संभाली उधम सिंह नगर की कमान, अब अपराधियों पर होगा चौतरफा प्रहार!
आरिफ खान की स्पेशल रिपोर्ट
उधम सिंह नगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा एक बार फिर पूरे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आधी रात 12:30 बजे जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, उस वक्त जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने जनपद के राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर पुलिस महकमे को स्पष्ट संदेश दे दिया कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आधी रात को पुलिस कप्तान की क्लास, अपराधियों को साफ संदेश—अब नहीं मिलेगी कोई ढील!
बैठक में एसएसपी ने संवेदनशील मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने, पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने और पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि थानों और चौकियों में आने वाले फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले उसे रोकना भी है।
CCTV की 24 घंटे निगरानी, सड़कों पर दिखेगी पुलिस की मौजूदगी!
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले के सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे प्रभावी मॉनिटरिंग, पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और विभागीय अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संवेदनशील सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
‘ऑपरेशन लंगड़ा’ से पहचान, अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा!
तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी मणिकांत मिश्रा की पहचान अपराधियों के खिलाफ सख्त पुलिसिंग और सक्रिय कार्यशैली के लिए रही है। उत्तराखंड में अपराधियों के विरुद्ध चर्चित ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ की शुरुआत से भी उनका नाम जुड़ा रहा है। अब उधम सिंह नगर की कमान संभालने के बाद अपराध नियंत्रण, नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई और कानून व्यवस्था को मजबूत करना पुलिस के सामने बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।
नशे के सौदागरों से लेकर अपराधियों तक पुलिस की नजर!
जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और प्रभावी बनाने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की दिशा में पुलिस को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कप्तान का संदेश साफ है—अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा, कानून के दायरे में रहकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
जनता में सुरक्षा का विश्वास, अपराधियों में कानून का खौफ—यही हो पुलिसिंग की पहचान!

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की आधी रात हुई यह बैठक महज एक औपचारिक समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि पूरे पुलिस महकमे के लिए स्पष्ट कार्यशैली का संदेश है। अब देखना होगा कि थानों और चौकियों में दिए गए इन निर्देशों का जमीन पर कितना प्रभाव दिखाई देता है। फिलहाल पुलिस कप्तान के एक्शन मोड ने जिले के अपराधियों को साफ संकेत दे दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की नजर बनी हुई है,अपराधियों में मचा हड़कंप,अपराधी अपराध छोड़ दें या जिला वरना होगे सलाखों के पीछे

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का ‘अंधकार’! मरीजों की जिंदगी मोबाइल की टॉर्च के भरोसे, दो महीने बाद भी नहीं जागा स्वास्थ्य विभाग
काशीपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई या सिर्फ खानापूर्ति? छोटे दुकानदारों पर शिकंजा, बड़े कारोबारियों पर रहम क्यों!
उत्तराखंड में सेल टैक्स चौकियों पर सवालों का पहरा! कुर्सियों पर सहायक आयुक्त, सड़कों से गुजर रहा माल… आखिर किसकी निगरानी में हो रहा है खेल?