December 21, 2025

UP मुरादाबाद की सनसनीखेज क्राइम स्टोरी पढ़कर दहल जाएगा दिल!

आरिफ खान की रिपोर्ट

घर में अकेली बहू,,और ननदोई की हैवानियत!

दहेज की भूख से दुष्कर्म तक,एक विवाहिता की दास्तान जिसे पढ़कर रूह कांप उठेगी!

मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके से एक ऐसी दर्दनाक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। एक विवाहिता ने अपने ही ननदोई पर दुष्कर्म और पति–ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है,शादी के दिन से ही जिंदगी नर्क बन गई थी!

शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न… 25 लाख, कार और प्लॉट की मांग!

विवाहिता की शादी 3 दिसंबर 2023 को बुलंदशहर के युवक से हुई।

लेकिन जहां शादी खुशियों का आगाज होती है, वहीं इस महिला के लिए ये था दर्द की शुरुआत।

पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ ही दिन बाद पति, ससुर, सास और ननदोई,सबने मिलकर भारी दहेज की मांग शुरू कर दी।

25 लाख रुपये, एक कार और एक प्लॉट!

ना देने पर महिला को रोज़ाना गालियां, ताने और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी।

अकेली बहू को दबोच लिया ननदोई ने धमकी देकर किया दुष्कर्म!

पीड़िता के अनुसार मई के पहले सप्ताह में वह घर में पूरी तरह अकेली थी, तभी उसका ननदोई घर में घुस आया।

और फिर हुआ वो, जिससे उसकी दुनिया उजड़ गई…

आरोप,ननदोई ने दुष्कर्म किया और कहा, “किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।

महिला सदमे में थी, लेकिन उसने हिम्मत जुटाई और पति व ससुराल वालों को घटना बताई—

मगर इंसाफ तो दूर, उल्टा वही गालियां और चरित्रहनन का शिकार बनी!

पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता… फिर पति ने दिया बड़ा धोखा!

मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिवार को सब बताया।

फिर मामला सिविल लाइंस थाने पहुंचा, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ कि—

पति-पत्नी परिवार से अलग किराए के मकान में रहेंगे।

दोनों कुछ दिन साथ रहे, लेकिन एक दिन पति ने महिला को मायके भेज दिया…

और पूरा घर खाली कर फरार हो गया!

सारा सामान लेकर पति गायब!

पीड़िता की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ FIR!

वापस लौटकर जब महिला ने खाली घर देखा तो उसके होश उड़ गए।

उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता के अनुसार—

पति समेत 9 लोगों पर दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और धमकी की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि—

जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम की ये खौफनाक कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं… समाज के उस चेहरे का आईना है, जहां लालच और हैवानियत इंसानियत को निगल जाती है।