बाजपुर।20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर 63 वे दिन भूमि बचाओ आंदोलन में क्रमिक अनशन पर सरदार हरदेव सिंह, शेर सिंह, जगराज सिंह,सतनाम सिंह व पाला संधू बैठे।छोटे बच्चे विराट यादव द्वारा अनशनकारियों को माला पहनाकर बैठाया गया।आंदोलन स्थल पर आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व किसान पुत्र पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर आंदोलनकारीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा मजबूत आश्वासन दिए जाने के बावजूद ढुलमुल रवैया अपनाने पर रोष व्यक्त किया गया। आंदोलन को बल्ली सिंह चीमा, विक्की रंधावा,राजेंद्र सिंह बेदी, अमरनाथ शर्मा, सतनाम रंधावा,जोगिंदर सिंह,जसमीत भुल्लर,गुरु प्रताप सिंह काका,महेंद्र सिंह रंधावा आदि ने संबोधित किया।
भूमि बचाओ महिमा के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार की आश्वासनों के चलते आंदोलन को तेज नहीं किया जा रहा है सरकार समाधान में तेजी लाए। आंदोलन के मुख्य लीडर रजनीत सिंह सोनू ने कहा कि सरकार समाधान की ओर नहीं बढ़ती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने की इस अवसर पर जसवीर सिंह,मनजीत सिंह,कुलवंत सिंह,देवेश प्रताप सिंह,हरदेव सिंह, मलूक सिंह, शेर सिंह,अमर नाथ शर्मा, अंग्रेज सिंह, बलजीत सिंह गिल, उदयवीर, सिकन्दर सिंह,आदि किसान मजदूर व्यापारी मौजूद रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल