काशीपुर। एक युवक का शव अपने घर में पंखे से लटका मिला। आशंका व्यक्त की गई है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी गोपाल (28) का विवाह आठ वर्ष पूर्व गायत्री देवी के साथ हुआ था। इस दंपती के कोई संतान नहीं हुई। पत्नी एक माह पूर्व अपने मायके चली गई थी। रविवार की रात गोपाल अपने कमरे में था। आज तड़के चार बजे पिता करन सिंह उसके कमरे में गए तो गोपाल का शव रस्सी के सहारे पंखे पर लटका हुआ था। सूचना पर आईटीआई थाने के एसआई ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां आशा देवी और बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
काशीपुर में व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, महापौर दीपक बाली की संवेदनशील पहल से अब सर्वे के बजाय संवाद से सुलझेंगे जीएसटी के मुद्दे
काशीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की सम्मानित अध्यक्ष, बड़ी बहन अलका पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता