काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा महानगर काशीपुर के आवाहन पर हरिद्वार में हो रहे ब्राह्मण महाकुंभ में क्षेत्र के सैकड़ो ब्राह्मण बंधुओ ने बसों, कारों व मोटरसाइकिलो से प्रस्थान किया। इस बीच प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी, जिलाध्यक्ष पंडित आरसी त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सचिव भास्कर त्यागी एड., डा. रजनीश शर्मा, बीबी भट्ट, डा. गिरीश तिवारी, प्रभा तिवारी, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, हौसला मिश्रा, लता शर्मा, सुधा शर्मा ने ब्राह्मण बंधुओ को रवाना किया। इस मौके पर पंडित उमेश जोशी ने कहा कि आज ब्राह्मण को पुनः जाग कर समाज को नई दिशा देकर उन्नत समाज की रचना करनी है। महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा हम सबको मिलकर एक अच्छे समाज की कल्पना को साकार कर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है। डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने महिलाओं से बढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष पंडित आरसी त्रिपाठी ने ब्राह्मण जागो ब्राह्मण का नारा लगाते हुए सभी ब्राह्मण बंधुओ को ध्वज लहरा कर हरिद्वार के लिए प्रस्थान कराया। ब्राह्मणों की मुख्य मांग देश में ब्राह्मण कल्याण आयोग बने, भगवान परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश हो तथा समस्त जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए। उधर ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा के नेतृत्व में भी ब्राह्मणों की बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435


More Stories
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत/सरकारी तौर पर सम्मानित नहीं किया,बल्कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम “कुमाऊँ उदय 2025” में स्मृति-चिह्न (शील्ड) प्रदान की गई।
अलका पाल के महानगर अध्यक्ष बनने पर पाल समाज ने किया अभिनंदन