काशीपुर। नगर निगम की टीम लगातार अभियान चलाकर गंदगी फैलाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर कार्यवाही अमल में ला रही है। इसी क्रम में टीम ने जहां एक निजी अस्पताल व पैथोलेजी लैब पर हजारों का जुर्माना डाला है तो वहीं पॉलीथिन का प्रयोग करने पर भी कई लोगों आठ हजार रूपये का जुर्माना भी वसूला है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने गंदगी फैलाने पर एक पैथोलॉजी लैब पर पांच हजार का जुर्माना डाला है। वहीं टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन का प्रयोग करने पर व गंदगी फैलाने पर कन्फेक्शनरी व्यवसायी पर पांच हजार, मांस विक्रेता पर एक हजार, एक क्लीनिक पर दो हजार डाला है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी ने बताया की नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा गंदगी फेंकने वाले या अपने प्रतिष्ठान के आसपास गंदगी करने वालों के विरुद्ध एवं नगरी क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया
जाएगा। छापेमारी दल में लाइसेंस लिपिक जितेंद्र कुमार, सहायक विक्रांत
यादव एवं अभिषेक कुमार शामिल रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज