
काशीपुर-(शमा सलमानी की रिपोर्ट)वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने शपथ लेते ही पहले गैस सिलेंडर और पेट्रोल दामों में बढ़ोतरी के बाद अब पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को महंगा कर एक बार फिर जनता को ठगने का काम किया l कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि 1 अप्रैल से घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं को 9% और कमर्शियल उपभोक्ताओं के 11% से अधिक भुगतान करना होगा, यानी कि अब पेयजल बिलों में हर महीने बिल में 14 से 25% की वृद्धि हो जाएगी,जिससे एक बार फिर प्रदेश में पानी आम जनता के लिए महंगा हो जाएगा l पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने नई बिजली दरों का ऐलान करते हुए 2.68% की बढ़ोतरी कर प्रदेश के 4 लाख बीपीएल उपभोक्ताओं सहित 11.43 लाख सामान्य उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी की है l जबकि पहले यूनिट के अनुसार फिक्स चार्ज लगाया जाता था, वहीं अब सरकार की हठधर्मिता के कारण कनेक्शन के लोड़ हिसाब से फिक्स चार्ज लगाया जाएगा l कांग्रेसी नेता सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा- पत्र में उत्तराखंड की जनता को विधानसभा चुनावों में आश्वस्त किया था कि वह बिजली- पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए राहत देगी,लेकिन उत्तराखंड जैसे राज्यों में जहां जल – जमीन कि अपनी पहचान होने के बावजूद आज प्रदेश की आम जनता बिजली और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता को सरकार द्वारा महंगा करने पर ठगा हुआ महसूस कर रही है, चुनाव संपन्न होते ही भाजपा की कथनी और करनी का अंतर जनता के सामने आ गया

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज