मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत A.H.T.U. (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) हरिद्वार ने दिनांक 15/09/2023 को अत्यंत उदास परेशान लवारिस अवस्था में कनखल तिराहे पर बैठी बालिका को से पूछताछ की तो पता चला कि वह घर से परिजनों से नाराज होकर बिना बताए हरिद्वार आ गयी थी।
बताए गए पते से सम्बन्धित थाने से सम्पर्क करने पर पता चला कि परिजन की शिकायत पर उक्त बालिका की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेश पर बालिका को सकुशल मेरठ पुलिस के सपुर्द किया गया।
बालिका के परिजन एवं सम्बन्धित थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माईल टीम हरिद्वार का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
Uttarakhand Police
#OperationSmile
#UKPoliceHaiSaath


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज