
अल्मोड़ा- जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज (बेस अस्पताल परिसर) पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बेहतर सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल सीपी भैंसोड़ा तथा कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी अवशेष कार्यों एवं प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए एक सप्ताह में ऑपरेशन थिएटर को संचालित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बेस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के चालू न होने के कारणों का स्वयं अवलोकन किया जिसमे सेंट्रल एसी के लगातार संचालित होने में आ रही समस्या, फॉल सीलिंग की समस्या, भवन की छत के ड्रेनेज की समस्या आदि का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आगामी 3 दिनों में सभी कमियों को ठीक कर लिया जाए। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर में स्क्रबिंग एरिया के संचालित न होने की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्क्रबिंग एवं वॉशिंग एरिया को सुचारू करने के लिए आज से ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाए।
इस दौरान कार्यदाई संस्था के इंजीनियर केके जोशी समेत डॉक्टर्स तथा अन्य उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता