हरिद्वार- सुबह – सुबह हरिद्वार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही आपको बताते चले कि 20 वर्षीय करन उर्फ कन्नू का शव नगर कोतवाली क्षेत्र के हाथी पुल के पास छोटे ढाबे में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। में बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन हमलावरों ने सोए हुए युवक की कनपटी से सटकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे मेंभी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची
और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने भी
घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया
कि मृतक युवक का नाम करण उर्फ कन्नू है जो हरिद्वार के ही कनखल क्षेत्र का
निवासी है।शुरुआती जांच में सामने आया है कि कन्नू के ऊपर भी हत्या के प्रयास और गुंडा एक्ट जैसे करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है पूछताछ की जा रही हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज