पौड़ी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेताचौबे के निर्देशन में आज दिनाँक 08.09.2023 को यातायात निरीक्षक कोटद्वार श्री शिव कुमार व यातायात पुलिस टीम द्वारा गुरु राम राय स्कूल कोटद्वार में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों, संकेतों व #यातायात चिन्हों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के बालिग होने तक #वाहन न #चलाने एवं मोटर वाहन अधिनियम में #नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली चालानी/ #दण्डात्मक कार्यवाही के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व दोस्तों को यातायात नियमों की जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित करते हुये सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर उसकी जान बचाते हुये एक अच्छे “Good Samaritan” की भूमिका निभाने के लिये भी प्रेरित किया गया।
#UttarakhandPolice #ukcops


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता