
चमोली।विधानसभा उपचुनाव बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी पार्टी के बंसत कुमार से 2810 वोटो से चुनाव जीत चुकी है, इस अवसर पर थराली में भाजपा मंडल थराली के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की पटाखे फोड़े तथा मिष्ठान वितरण भी किया।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट ने कहा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी बागेश्वर उपचुनाव में जीत का परचम लहरा चुकी है, और नगर निकाय के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत होगी।
साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अनिल देवराड़ी ने कहा की आज देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का सपना साकार करने वाली सरकार बागेश्वर में जीती है, निश्चित रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी के द्वारा जो कार्य अधूरे रह चुके हैं वह पूरे होंगे,साथ ही बागेश्वर विधानसभा का चौमुखी विकास होगा।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता