
Kashipur Nagar Nigam काशीपुर एक बार फिर जेल रोड की पार्किंग चर्चाओं में है पार्किंग रेट लिस्ट देखकर व्यापारियो गुस्सा हो गए पारा व्यापारी नेताओं ने बैठक बुलाई मीटिंग में अहम निर्णय लेते हुए पार्किंग रेट लिस्ट का विरोध शुरू कर दिया पार्किंग स्थल पर भारी नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान प्रातीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी एवं महामंत्री अमन बाली ने कहा कि नगर निगम शहर में किसी भी स्थान पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था आज तक नहीं कर सका है। अतिक्रमण के नाम पर जीजीआईसी रोड से ठेले वालों को खदेड़ दिया गया। अब अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पार्किंग संचालित कर भारी शुल्क वसूले जाने की तैयारी है, जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम द्वारा इस पार्किंग को नि:शुल्क रखना चाहिए, ताकि स्थानीय व्यापारी और दूरदराज से आने वाले ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने की दशा में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान जतिन नरूला, राजकुमार सेठी, पवनीत सिंह, उज्ज्वल ठुकराल, साजन वर्मा, पारस वर्मा, जगदेव सिंह, हरजंत सिंह, राजीव परनामी, मनोज यादव, संतोष कुमार समेत तमाम लोग थे।prantiya udyog vyapar mandal

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज