
लखनऊ- मदुरै रेल हादसे के शिकार रविवार दोपहर बाद लखनऊ पहुंच गए। उन्हें सुरक्षित पाकर परिजन खुद को नहीं रोक सके और भावुक हो गए। वहीं, मृतकों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के शिकार रविवार को विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और अपने परिजनों को देखकर भावुक हो गए और उनसे लिपटकर रोने लगे। उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली। वहीं, मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जहां से वह उन्हें लेकर अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है।हादसे के शिकार लोगों का दुख बांटने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और परिजनों को राज्य सरकार की ओर से दिए गए मुआवजे का लिफाफा सौंपा। हादसे में जान गंवाने वालों में लखनऊ के चौक इलाके के मनोज अग्रवाल की मां मनोरमा अग्रवाल (81) व बेटी हिमानी बंसल (22) भी शामिल हैं। मनोरमा दक्षिण भारत तीर्थाटन के लिए जाना चाहती थीं, इसलिए मनोज ने मां के साथ बेटी को भी भेज दिया था। मां और बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!
पुष्कर की चाल, विरोधियों बेहाल, नामांकन की एक चाल ने बिछी बिसात पलट दी!