देश ने आज विश्व में अपना परचम लहराते हुए अपना चन्द्रयान 3 चाँद पर पहुंचाया। इस मौके पर देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी स्थानीय लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया तथा चंद्रयान के चांद पर सफलतापूर्वक उतरने पर खुशी जताई।

आपको बताते चलें कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization-ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया। इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था। इस मौके पर देश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड में भी खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान खुशी से लबरेज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वैज्ञानिकों के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी की।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435


More Stories
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत/सरकारी तौर पर सम्मानित नहीं किया,बल्कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम “कुमाऊँ उदय 2025” में स्मृति-चिह्न (शील्ड) प्रदान की गई।
अलका पाल के महानगर अध्यक्ष बनने पर पाल समाज ने किया अभिनंदन