


Chess Player. Tejas Tiwari: देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की ओर से घोषित सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हल्द्वानी के तेजस तिवारी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने तेजस को भविष्य में शतरंज के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने व उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी।
बता दें कि साढ़े पांच साल के तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी हैं। जून में निकली फिडे रेटिंग में उन्हें 1149वीं रेटिंग मिली है। इससे पहले वह उत्तराखंड के ”यंगेस्ट चेस प्लेयर” का खिताब हासिल कर चुके हैं।
पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुके हैं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
तेजस अब तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में 2022 में हुई राष्ट्रीय अंडर-8 शतरंज प्रतियोगिता, भुवनेश्वर ओडिसा, अहमदाबाद गुजरात में अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता, 2022 में नई दिल्ली में हुई सब जूनियर और 2023 में होसुर तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और गोल्डन बॉय का खिताब भी ले चुके हैं।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज