
काशीपुर में कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।संगठन को मजबूत बनाने का काम चल रहा है,महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव व लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए काशीपुर में कांग्रेस पूरी तरह तैयार है पूजा सिंह ने कहा कि काँग्रेस संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। निकाय चुनाव में पार्टी अहम भागीदारी निभाएगी। निकाय चुनावो के लिए वार्ड और बूथ मजबूत करें जा रहे है। उन्होंने कहा कि वे सभी गांवों में बैठकें करेंगी।और आमजन से लगातार सम्पर्क स्थापित कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करा रही है। मीडिया से मुखातिब पूजा सिंह ने कहा कि काशीपुर के सभी 40 वार्डों में घर-घर पहुंचना कांग्रेस का लक्ष्य है, ताकि निकाय चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत रहे और जीत का परचम लहराये। कांग्रेस कार्यकर्तियों की प्रशंसा करते हुए महानगर अध्यक्षा ने कहा कि सभी अपने कर्तव्य को बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्तियों की मेहनत से निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराएगी।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435


More Stories
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!
पुष्कर की चाल, विरोधियों बेहाल, नामांकन की एक चाल ने बिछी बिसात पलट दी!
उत्तराखंड में ‘धामी युग’ का आगाज़,त्रिवेंद्र को पछाड़ा, तिवारी के करीब पहुंचे!