
काशीपुर :कर्नाटक विधानसभा के अंतिम चरण के प्रचार अभियान के लिए पीसीसी सदस्य एवं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मैसूर लोकसभा क्षेत्र की ऑब्जर्वर अलका पाल कर्नाटक रवाना हो गई। आगामी 20 अप्रैल से लेकर 9 मई तक वह मैसूर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रचार को गति प्रदान करेंगी। इस विषय में जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि मैसूर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा क्षेत्रों में प्रथम चरण के प्रचार अभियान के अंतर्गत वह विगत 16 मार्च से 31 मार्च 8 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन के लिए विधानसभा स्तर पर प्रचार समिति बनाकर पार्टी का प्रचार आरंभ किया जा चुका है। पार्टी प्रत्याशी घोषित होने पर अंतिम चरण के प्रचार के लिए वह 19 अप्रैल से आगामी 9 मई तक कर्नाटक विधानसभा के अंतर्गत मैसूर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए पार्टी संगठन से जुड़े कार्यों और प्रचार के लिए सक्रिय रहेंगी। अलका पाल ने दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रनदीप सिंह सुरजेवाला और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत/सरकारी तौर पर सम्मानित नहीं किया,बल्कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम “कुमाऊँ उदय 2025” में स्मृति-चिह्न (शील्ड) प्रदान की गई।
अलका पाल के महानगर अध्यक्ष बनने पर पाल समाज ने किया अभिनंदन