
आरिफ खान की रिपोर्ट
कुंडा (उधम सिंह नगर) अवैध शराब के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के बीच कुंडा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का यह ऑपरेशन देर रात चलाया गया, जहां टीम ने सटीक सूचना पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन कुमार (22) पुत्र प्रेम प्रकाश, निवासी बाबर खेड़ा गुरुद्वारे के पास, कुंडा के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एक्शन मोड में कुंडा पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कुंडा के नेतृत्व में गठित टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक गणेश भट्ट, कांस्टेबल राजीव कुमार और कांस्टेबल सुरेंद्र रावत शामिल रहे।
नशा माफियाओं में हड़कंप
नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग में उपनिरीक्षक गणेश भट्ट लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उनकी ताबड़तोड़ दबिश और सख्त रणनीति से क्षेत्र में सक्रिय नशा माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब सिर्फ छोटे सप्लायर ही नहीं बल्कि पूरे नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है।
नशा मुक्त उत्तराखंड” मिशन को मजबूती
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम के “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने में कुंडा पुलिस अहम भूमिका निभा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई यह संकेत दे रही है कि अब नशे के कारोबारियों के लिए कोई ढील नहीं।
पुलिस का साफ संदेश है —
कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, नशे का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं!

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल