April 5, 2026

मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर काशीपुर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने भाईचारे और समरसता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैला दिया। द्रोणासागर गौशाला में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने गौ-सेवा कर यह साबित कर दिया कि राष्ट्रहित और इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं।

काशीपुर की पावन धरती पर स्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपने संरक्षक डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन को सेवा और सद्भाव के रूप में मनाया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने द्रोणासागर गौशाला पहुँचकर गौमाता को गुड़ और हरा चारा खिलाया तथा उनकी दीर्घायु की कामना की

इस मौके पर क्षेत्रीय संयोजक डॉ. मोहम्मद हसन नूरी ने कहा कि इस्लाम इंसानियत और रहमत का मजहब है। उन्होंने नबी की हदीस का जिक्र करते हुए बताया कि गाय के दूध और घी में शिफा है, जबकि मीट बीमारियों की वजह बन सकता है। उनका कहना था कि अपने आका की तालीम पर अमल करना और समाज की सेवा करना ही सच्चे मुसलमान की पहचान है।डॉ. नूरी ने कहा कि सामाजिक समरसता, तालीम और तरक्की ही देश को आगे ले जाएगी। मंच का नारा,आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे”समाज को शिक्षा और जागरूकता की ओर प्रेरित करता है।मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (क्षेत्रीय संयोजक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड) मोहम्मद हसन नूरी ने कहा कि पूरे देश में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपने संरक्षक डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन को सेवा और सद्भाव के रूप में मनाया डॉ. नूरी ने कहा कि सेवा रहमत और इंसानियत ही इस्लाम का मूल संदेश है और गाय सेवा समाज में सद्भाव, स्वास्थ्य और एकता को मजबूत करती है

वक्ताओं ने 2047 के अखंड भारत का संकल्प दोहराते हुए कहा कि लक्ष्य ऐसा भारत बनाना है जो शांत, सशक्त और एकजुट हो, जहाँ हर नागरिक खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। मंच ने कहा कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण के लिए संगठन समर्पण और सेवा भावना के साथ लगातार कार्य करना है

कार्यक्रम में यह संदेश साफ दिया गया कि हम सब हिंदुस्तानी हैं”आपसी भाईचारे, प्रेम और राष्ट्रीय एकता के साथ देश को आगे बढ़ाना ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य और पहचान है,वक्ताओं ने कहा कि डॉ. इन्द्रेश कुमार का मार्गदर्शन देशभर में हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक समन्वय को मजबूत करने का काम कर रहा है,द्रोणासागर गौशाला में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा जिंदाबाद” के नारों ने यह संदेश दिया कि जब सेवा और सद्भाव साथ चलें, तो नफरत अपने आप हार जाती है।

इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद हसन नूरी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन
मिर्जा नदीम बेग (प्रांत संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ)फारुख खान,नौशाद अली अंसारी रियाज अंसारी अली अनवर एडवोकेट पार्षद मोनिश आशी,शमशेर खान शाकिर अंसारी आलमगीर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।