झारखंड में एक शख्स की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर साजिश रची और सुपारी देकर हत्या करा दी. इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि मृतक का भाई फरार बताया जा रहा है.
झारखंड के गोड्डा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.
यहां एक महिला को अपने ही पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि महिला का अपने देवर के साथ नाजायज संबंध था. दोनों शादी करना चाहते थे. पति रास्ते में रोड़ा बना, तो उसका कत्ल करा दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महिला समेत दो भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया गया. वहीं मृतक का भाई अभी फरार है. उसकी तलाश जारी है. 32 साल के पीड़ित की 27 जनवरी को महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया.

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
एडीजी डॉ. मुरुगेशन सख्त मोड में,बोला, ‘कानून व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं!’ तीन साल से लंबित केस पर दिए सख्त निर्देश!”
बड़ा फेरबदल! 👉 उपनिरीक्षक रविन्द्र बिष्ट काशीपुर SOG प्रभारी से हटे, अब थानाध्यक्ष दिनेशपुर की कमान संभालेंगे
धाकड़ धामी का भ्रष्टाचार पर प्रहार!काशीपुर मंडी प्रभारी सचिव 1.20 लाख की रिश्वत लेते आखिर क्यो हुआ रंगे हाथो गिरफ्तार, क्या थी असली वजह जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर