
दिल्ली में 27 सितंबर को होने जा रहा अखिल भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन अब अपने अंतिम चरण की तैयारियों में है। इस सम्मेलन में न सिर्फ़ देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक दिखेगी, बल्कि दुनिया को हिंदुस्तान की मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम भी दिया जाएगा।

काशीपुर से दो बड़ी बसों का काफ़िला रवाना हो चुका है, जिसमें शामिल हैं सैकड़ो लोग और यह कारवां हिंदुस्तान की एकता का संदेश लेकर जा रहा है।”काशीपुर से आज रात दो बसें दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इन बसों को झंडी दिखाकर काशीपुर नगर निगम के मेयर दीपक बाली ने रवाना किया



मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से हज़ारों लोग इस महासम्मेलन में शिरकत करेंगे।
काशीपुर से यह काफ़िला उत्तराखण्ड वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक (उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के डॉ. मोहम्मद हसन नूरी की अगुवाई में रवाना हुआ।
डॉ. मोहम्मद हसन नूरी, सदस्य उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड ने कहा कि अखिल भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन देश में शांति और भाईचारे का संदेश देगा। हमारा नारा है हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई… आपस में हैं भाई-भाई हम धर्मनिरपेक्ष भारत का समर्थन करते हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य है हिंदुस्तान को आतंकवाद, दहशत और मॉब लिंचिंग से मुक्त करना है हम नफ़रत की दीवारें तोड़कर मोहब्बत के पुल बनाएंगे और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मज़बूत करके हिंदुस्तान की धरती पर सर्वधर्म एकता का परचम लहराएंगे। हिंदुस्तान को विश्वगुरु बनाने का संकल्प ही इस मंच का असली मक़सद है।”


बरहाल अखिल भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन सिर्फ़ एक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की नई तस्वीर और नई तक़दीर गढ़ने का एक प्रयास है। जहां नफ़रत की राजनीति को जवाब मिलेगा मोहब्बत की जुबां से और जहां गूंजेगा बस एक ही नारा हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई… सबका है ये हिंदुस्तान!




इस मौके पर नदीम मिर्जा बेग,मोहम्मद आरिफ खान,अजहर मलिक,मोहम्मद अहमद,अली अनवर,नौशाद,मोहम्मद सलीम, हबीबुर्रहमान उर्फ बबलू, डॉ.मोहम्मद वासिफ आलमगीर एडवोकेट,दिलशाद हुसैन एडवोकेट,शमशेर खान,शाकिर अंसारी,रईस अहमद सैफी,मोहम्मद उसमान,सईद अहमद,अब्बास सैफी,इदरीश सैफी,साहिब सकलेनी,फिरोज खान,मौ यामीन,मौ युनुफ,मौ ताहिर,आदि लोग मौजूद थे



संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप