

काशीपुर।माजरा रोड स्थित दुल्हन पैलेस आज रविवार को गवाह बना एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम का। आजाद समाज पार्टी काशीराम व भीम आर्मी की संयुक्त बैठक में बसपा के दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर चंद्रशेखर आज़ाद रावण के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए।
इस मौके पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, जिला अध्यक्ष एवं कुमाऊं प्रभारी लेखराज गौतम, जिला प्रभारी समर खान, सत्येंद्र कुमार और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार मौजूद रहे। बैठक का मुख्य आकर्षण रहा जब पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ. एम. ए. राहुल को काशीपुर महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
डॉ. राहुल ने प्रदेश और जिला टीम का आभार जताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है समाज के अंतिम पायदान तक खड़े हर व्यक्ति को न्याय और अधिकार दिलाना। आज से काशीपुर की राजनीति में नई दिशा और नई ताकत देखने को मिलेगी।”

इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रत्याशी नाजिम मंसूरी, तनवीर आलम, राशिद मंसूरी, गौरव कश्यप, आफताब आलम, कमर अब्बास, मोहित कुमार, राजीव कुमार, असलम, शाहिद सकलेनी, सलीम, इरफान, समीर, अनस और तौसीफ समेत दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह था
मंच से कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा हम चंद्रशेखर आज़ाद रावण के कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
अंत में सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज