
आरिफ खान की रिपोर्ट
रुद्रपुर-देश के सियासी मैदान के सबसे ताक़तवर खिलाड़ियों में शामिल **केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह** अब **उधम सिंह नगर की औद्योगिक तक़दीर** को नई दिशा देने आ रहे हैं।
**19 जुलाई को शाह का मेगा दौरा रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में तय**, जहां वह सीधे **उद्योगपतियों से करेंगे संवाद**, सुनेंगे जमीनी हकीकत और दे सकते हैं *बड़े ऐलान*।
प्रशासनिक मशीनरी इस दौरे को लेकर **फुल अलर्ट मोड** में है।
**डीएम नितिन सिंह भदौरिया** खुद स्टेडियम का निरीक्षण कर चुके हैं और हर विभाग को सटीक निर्देश जारी कर दिए गए हैं — *”गृहमंत्री का दौरा चूक नहीं, मौका है बदलाव का!”*
इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर सुरक्षा के साथ-साथ बैठक की व्यवस्थाओं में **तेजी से जुटा प्रशासन**, पुलिस के जवानों की स्पेशल तैनाती की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो **इस बैठक में कई पॉलिसी लेवल घोषणाएं** हो सकती हैं, जिससे रुद्रपुर ही नहीं, पूरा उत्तराखंड बन सकता है *’नए उद्योगों का गेटवे’*।
**राजनीति + व्यापार का महामिलन**,
**19 जुलाई को बदल सकती है उत्तराखंड की औद्योगिक तस्वीर!**
🟥 *अब देश देखेगा, कैसे एक बातचीत से बदलती है क़िस्मत!*
🛑 *अमित शाह के रुद्रपुर दौरे को लेकर उद्योग जगत की धड़कनें तेज़!*

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप