
आरिफ खान की रिपोर्ट
काशीपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके, युवा दिलों की धड़कन मोनू सिद्दीकी का जन्मदिन शानदार अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में शहर की जानी-मानी हस्तियां, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे। शहरभर में उनके जन्मदिन की चर्चाएं रहीं और सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयों का तांता लगा रहा।
इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आरिफ खान, वरिष्ठ पत्रकार अजहर मलिक, समाजसेवी मोहम्मद हनीफ गांधी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मोनू सिद्दीकी ने हमेशा समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है और उनकी इस दरियादिली के चलते आज वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान मोनू सिद्दीकी को फूल मालाओं से लाद दिया गया और उनका भव्य स्वागत किया गया। शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य समाज की सेवा करना है और जब तक मेरी सांसें चलेंगी, मैं जरूरतमंदों के लिए काम करता रहूंगा।”
कार्यक्रम के दौरान केक काटने की रस्म अदा की गई और उसके बाद जरूरतमंदों को भोजन भी वितरित किया गया। मोनू सिद्दीकी के इस नेक कार्य ने जन्मदिन को और भी खास बना दिया।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत/सरकारी तौर पर सम्मानित नहीं किया,बल्कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम “कुमाऊँ उदय 2025” में स्मृति-चिह्न (शील्ड) प्रदान की गई।