

आरिफ खान की रिपोर्ट
काशीपुर,देशभर में त्योहारों को लेकर बहस जारी है,तब उत्तराखंड के महुआखेड़ागंज ने फिर से मिसाल पेश कर दी! इस साल होली और जुम्मा एक ही दिन* पड़ने पर थाना आईटीआई मे अमन कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों अपने-अपने विचार रखें
महुआखेड़ा गंज के चेयरमैन रिजवान अहमद ने कहा कि महुआखेड़ागंज सिर्फ एक कस्बा नहीं, यह हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीता-जागता सबूत है! हमने हमेशा मोहब्बत को बढ़ावा दिया है और इस बार भी त्योहारों को मिलकर मनाएंगे
अधिकारियों ने कहा कि यहां का माहौल हमेशा सौहार्दपूर्ण रहा है और इस बार भी कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो कानून अपना काम करेगा महुआखेड़ागंज से उठी यह मोहब्बत की लहर पूरे देश में अमन और भाईचारे का संदेश देगी
बैठक में मौजूद चेयरमैन रिजवान अहमद ने ऐसा बयान दिया कि पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई! उन्होंने कहा महुआखेड़ागंज कौमी एकता की जिंदा तस्वीर है। भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल पेश करेंगे!”
इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भारी भीड़ जुटी। हर किसी ने महुआखेड़ागंज को “भाईचारे की धरती” बताया और संकल्प लिया कि त्योहारों को प्रेम और शांति के साथ मनाया जाएगा।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल