
आरिफ खान की रिपोर्ट
काशीपुर: कांग्रेस में नगर निगम मेयर पद के लिए दावेदारों की लम्बी फेहरिस्त में लगातार इजाफा हो रहा है। हर कोई खुद को जनता का सबसे बड़ा नेता साबित करने में जुटा है। लेकिन यह बढ़ती हुई लम्बी फेहरिस्त कांग्रेस के लिए वरदान बनने के बजाय सिरदर्द साबित हो रही है।
राजनीतिक गलियारों में खबर है कि कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। मेयर पद के लिए प्रमुख दावेदारों में संदीप सहगल का नाम सबसे ऊपर था, लेकिन अन्य दावेदारों की बढ़ती संख्या ने उनकी राह मुश्किल कर दी है। इस बीच, पार्टी के भीतर बगावत के सुर भी उठने लगे हैं। एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “अगर पार्टी ने सही निर्णय नहीं लिया, तो इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।”
कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान ने विरोधी दलों को भी मौका दे दिया है। बीजेपी और अन्य दल इस विवाद को अपने पक्ष में भुनाने की तैयारी में जुट गए हैं। क्या कांग्रेस इस संकट से बाहर निकल पाएगी, या फिर यह दावेदारों की भीड़ पार्टी को चुनाव में ले डूबेगी?

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत/सरकारी तौर पर सम्मानित नहीं किया,बल्कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम “कुमाऊँ उदय 2025” में स्मृति-चिह्न (शील्ड) प्रदान की गई।