
आरिफ खान की रिपोर्ट
काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पीसीसी सदस्य अलका पाल को कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाकर एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय अलका पाल को कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वर्धा जिले में विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाकर पार्टी प्रचार एवं संगठनात्मक कार्यों की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंप कर पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने की आवाहन किया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरके, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने जिस विश्वास के साथ उनको महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी दी है,उसको पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी एवं संगठन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर पार्टी को विजय बनाने का कार्य करेंगी। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी कांग्रेस नेत्री अलका पाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ आदि राज्यों में पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी है। उन्होंने बताया कि वह 12 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक वर्धा जिले में रहकर कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहेंगी।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत/सरकारी तौर पर सम्मानित नहीं किया,बल्कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम “कुमाऊँ उदय 2025” में स्मृति-चिह्न (शील्ड) प्रदान की गई।