January 11, 2026

जसपुर में शिक्षक संघ के अमित दूसरी बार बने अध्यक्ष

आरिफ खान की रिपोर्ट

जसपुर।राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के चुनाव में अमित त्यागी दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए।पर्यवेक्षकों ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराकर उन्हे प्रमाणपत्र दिए।
इसके बाद सर्मथकों ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया। जीते पदाधिकारियों के समर्थक शिक्षक सनाऊवर व मनाऊवर के लड़की मण्डी निवास स्थान पर अध्यक्ष सहित पदाधिकारी को फूलमाला डालकर जोरदार स्वागत किया गया व मिठाई का वितरण किया ढोल-नगाड़ों के बीच नगर में जुलूस निकालकर मिठाई बांटी।

राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि काफी लंबे समय के बाद राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव हुआ है और संगठन अस्तित्व आ चुका है, शिक्षकों के जितने भी लंबित प्रकरण है, शिक्षकों की समस्याओं को जल्दी उच्च स्तर पर रखकर उनके समाधान किए जाएंगे,ट्रांसफर नियमावली का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा


अमित को 200 तो उनके प्रतिद्वंद्वी भूपेंद्र सिंह को 140 वोट पड़े। एक वोट निरस्त हुआ। इसके अलावा दीपक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजू रानी महिला उपाध्यक्ष, सुशील कुमार कोषाध्यक्ष, जितेंद्र लेखाकार तो राजाराम संयुक्त मंत्री चुने गए। शनिवार सुबह दस बजे बीआरसी सभागार में चुनाव अधिकारी हरि बाबू निरंजन, चुनाव पर्यवेक्षक रामचन्द्र वर्मा, रवि फुलेरा, मो. उस्मान ने अध्यक्ष समेत छह पदों पर मतदान शुरू कराया। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तक हुए मतदान में 341 शिक्षकों ने वोट डाले। मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना में दीपक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। उन्हें 234 तो उनके प्रतिद्वंद्वी राशिद सिद्दीकी को 106 मत मिले। संजू रानी 190 मत लेकर महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने ऋचा गुप्ता को 42 मतों से हराया। सुशील चौहान 200 वोट लेकर कोषाध्यक्ष बने। उनके प्रतिद्वंद्वी आशीष गुप्ता को 141 वोट लेकर सब्र करना पड़ा। जितेंद्र कुमार लेखाकार चुने गए। उन्होंने जुनेद आलम को हराया। संयुक्त मंत्री के पद पर राजाराम चुने गए। उन्होंने नरेंद्र कुमार को तीन मतों से हराया। राजाराम को 170 वोट मिले। चुनाव अधिकारी हरि बाबू निरंजन ने बताया कि छह साल बाद चुनाव हुआ है। चुनाव से पहले शिक्षक उन्नयन गोष्ठी हुई। यहां अमित त्यागी, भूपेंद्र सिंह, पंकज चौहान, राशिद हुसैन, सुशांत विश्नोई, अजय विश्नोई, रजनीश चौहान, संजय राणा आदि रहे।

You may have missed