
काशीपुर। आईजीएल द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं और आज भारत का अग्रणी “हरित रसायन” उत्पादन करने वाला इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर संस्थान हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए अग्रसर रहा है। इसी क्रम को जारी रखते हुए आईजीएल संस्थान के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल और एचआर हेड राजेश कुमार सिंह के दिशानिर्देश पर विक्रांत चौधरी सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) के नेतृत्व में काशीपुर के मसवासी क्षेत्र में स्थित कान्हा गौशाला में निशुल्क पशु औषधि वितरण शिविर का आयोजन विगत दिवस संबंधित क्षेत्र के पशुपालन विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राठी, डॉ. संजीव चौधरी व डॉ. सुनील कुमार तथा आईजीएल से डॉ. सुबोध शर्मा, सचिन गुप्ता की उपस्थिति में गौशाला में लगभग 350 गायों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज