
आरिफ खान की रिपोर्ट
जसपुर।जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में एक बार फिर भूमाफियाओं का तांडव देखने को मिल रहा है भूमाफियाओं द्वारा जगह-जगह पर अवैध कालोनियां काटकर अवैध तरीके से मिट्टी भरन का भी काम कराया जा रहा है। लेकिन इन माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए कोई भी अधिकारी सक्षम दिखाई नहीं दे रहा,,आपको बता दें कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पर भूमाफिया द्वारा अवैध कॉलोनी का कारोबार किया जा रहा है जहां जिम्मेदार अधिकारियों की सांठगांठ से अवैध कॉलोनी को काटा जाता है और ओन पोने दामों पर बेचकर वहां से भूमाफिया रफू जाकर हो जाते हैं लेकिन क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध कालोनिया काटी जा रही है।
लेकिन भूमाफियाओं के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नही की जा रही है, जसपुर एसडीएम गौरव चटवाल द्वारा सिर्फ कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है इतना ही नहीं इन कॉलोनीयो में चोरी छुपे मट्टी का भरान भी करवाया जाता है और साथ ही नदियों और खेतों से अवैध रूप से मिट्टी को खोदकर इन कॉलोनी वालों की कॉलोनी में भरान का कार्य भी किया जाता है लेकिन एसडीएम साहब को ऐसा कुछ दिखाई नही देते हैं।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज