
आरिफ खान की रिपोर्ट
काशीपुर : लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस प्रत्येक राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है विपक्ष के मजबूत होने से भाजपा में बौखलाहट देखी जा रही है और बौखलाहट हो भी क्यों ना क्योंकि कांग्रेस के पास ऐसी मजबूत स्तंभ है ऐसे मजबूत कार्यकर्ता हैं जिन्हें कांग्रेस घर से निकलकर चावन में बड़ी जिम्मेदारी देती है और एक बार फिर उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल को कांग्रेस हाई कमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है हाई कमान ने एक बार फिर अलका पाल पर अपना भरोसा जताते हुए आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भिवानी_ महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाते हुए अलका पाल को इस लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिले भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने बाली लोहरा,दादरी, बदरा,भिवानी,तोसम,अटेली,महेंद्रगढ़,
नारनौल, नगल चौधरी सहित नौ विधानसभाओं में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गतिशीलता प्रदान कर कांग्रेस प्रत्याशीयो को विजय बनाने की जिम्मेदारी दी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका पाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरके, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और अ.भा.म.कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी हाईकमान के द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है,वह उसको पूर्ण निष्ठा से निर्वाह करेंगी। इससे पूर्व भी कांग्रेस नेत्री अलका पाल कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश (अमेठी_ रायबरेली), केंद्र शासित चंडीगढ़ आदि राज्यों में पार्टी संगठन के लिए अपनी सक्रिय भूमिका से पार्टी को जीत दिला चुकी हैं

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप