
काशीपुर।कांग्रेसजनों ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया। साथ ही पार्टी के एकजुट रखने व कांग्रेस की सरकार बनवाने की बातों पर चर्चा की गयी।
इस दौरान उत्तराखंड सरकार की पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कांग्रेस की कद्दावर नेत्री इन्दूमान ने कहा कि माननीया श्रीमती सोनिया गांधी जी त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति हैं। विपत्ति मे भी धीरज रखने वाली आदर्श भारतीय नारी व सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। उनका जीवन अनुकरणीय है। आज के राजनीतिक दौर में लोगों द्वारा पद का लोभ सत्ता के लिए नैतिक पतन कर रहे हैं और किसी भी हद तक गुजर जा रहे हैं। 1997 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद लगभग 26 वर्षों तक एक सांसद के रूप मे अमेठी और रायबरेली के जनता की सेवा की। 10 साल की सरकार रहने के बावजूद किसी भी महत्वपूर्ण पद पर नहीं रहीं। इस दौर में भी पद की लालच किये बिना देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री जैसे पद को छोड़कर विश्वविख्यात अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह जी को देश का प्रधानमंत्री बनाकर त्याग की एक मिशाल कायम की।
UPA सरकार के 10 साल के कार्यकाल मे खाद्य सुरक्षा अधिनियम, मनरेगा, सूचना का अधिकार लागू करा कर देश में एक क्रांतिकारी बदलाव किया। हम कांग्रेस के लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे हमेशा स्वस्थ प्रसन्न एंव दीर्घायु रहें।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत/सरकारी तौर पर सम्मानित नहीं किया,बल्कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम “कुमाऊँ उदय 2025” में स्मृति-चिह्न (शील्ड) प्रदान की गई।