January 11, 2026

काशीपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

काशीपुर। कांग्रेस द्वारा कांग्रेस भवन में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने संविधान के निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को अहम बताया। इस दौरान कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान दिवस के उपलक्ष पर अपने-अपने विचार प्रकट किया एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर बोलते हुए महानगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकार किया गया तत्पश्चात 26 जनवरी 1950 को पूरे भारत में इसे प्रभावी रूप से लागू किया गया।उन्होंने कहा किसी भी देश का संविधान उसके राजनीतिक व्यवस्था का बुनियादी ढांचा-सांचा निर्धारित करता है जिसके अंतर्गत उसकी जनता शासित होती है। यह राज्य की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे प्रमुख अंगों की स्थापना करता है।
मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उस राष्ट्र का सबसे मूल ग्रंथ होता है जो वहां के नागरिकों की सुरक्षा एवं अधिकारों को सुनिश्चित करता है।
इस अवसर पर कांग्रेस जनों द्वारा संविधान की उद्देशिका पढ़कर उसके अनुसार चलने का संकल्प लिया गया।,भारत का संविधान हमारे लोकतंत्र की जीवन रेखा है. हम आज 74वें संविधान दिवस को मना रहे हैं. हम इसके निर्माताओं के प्रति श्रद्धा का भाव प्रकट करते हैं, क्योंकि उन्होंने हर एक भारतीय के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी दी.

कार्यक्रम महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी एडवोकेट, इंदूमान, अरुण चौहान, नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा,राजू छीना,मंसूर अली मंसूरी, राहुल रमनदीप काम्बोज, आरिफ पार्षद, मो हनीफ गुड्डू,लवदीप सिंह,इदरीश अन्सारी,डॉ.नासिर,चाचा नूरहसन,शाहजाद अन्सारी,आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

You may have missed