काशीपुर। श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ आज मेयर ऊषा चैधरी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मेयर ऊषा चैधरी ने कहा कि श्री राम का जीवन चरित्र हमें बताता है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी कैसे हम समाज में एक आदर्श का उदाहरण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला का मंचन हमें अपने इस मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन को प्रस्तुत कर प्रेरणा देता है। रामलीला मंचन के शुभारंभ के अवसर पर श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंधवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य लोगों में सोहन सिंह, संदीप सहगल, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, राजीव घई, सुरेश शर्मा, संदीप सहगल, पंकज टंडन, राकेश नरूला, लवीश अरोरा, विकल्प गुड़िया, अमित कुमार शर्मा, नवीन अरोरा, ललित बाली, प्रीत कुमार बम, अजय अरोरा, संजीव अरोरा कैप्टन, प्रदीप सपरा, नरेश सपरा आदि लोग उपस्थित रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल