


काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जोरदार स्वागत किया, शहर की सड़कों पर बाइक रैली निकाल कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे, कुमाऊं मंडल के काँग्रेस विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ,उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व दूसरे चरण में कांग्रेस विधायकों से बैठक कर पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत करने पर चर्चा की।ताकि आगामी नगर निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को फतह किया जा सके कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सभी विधायकों भाषण दिए भाजपा सरकार को जमकर घेरा, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह राज्य व केंद्र में फेल हो चुकी है जनता मुंहतोड़ जवाब देगी,



बताते चले कि मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षा भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा, एवं समस्त विधायक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीजनों का स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया।


महासम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकल गई जो देश को अमन चैन शांति एवं मोहब्बत का पैगाम राहुल गांधी के द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर से कार्यकर्ता मजबूत होकर कांग्रेस की रीती नीतियों को जन-जन तक अवगत कराकर आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूत बनाएं।
मंच पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए आगामी निकाय पंचायती चुनाव लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आवाहन कांग्रेस कार्यकर्ताओ से किया। मंच का संचालन महानगर जिला अध्यक्ष मुर्शरफ हुसैन ने किया। इस दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल,गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व स्पीकर विधानसभा, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, सीपी शर्मा, हेमंत खरगवाल, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, संदीप सहगल एड., मुक्ता सिंह, शशांक सिंह, आशीष अरोरा बाॅबी, एनसी सिंह बाबा, पूजा सिंह, मनोज जोशी, अरुण चौहान, अलका पाल, उमेश जोशी एड., इंदूमान, उमा वात्सल्य, मीना शर्मा, डा. अब्दुल शकील, अब्दुल सलीम एडवोकेट शेख अब्दुल अजीज कुरैशी जितेंद्र सरस्वती, अजिता शर्मा, इन्दर सिंह एड.,चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, राहुल रमनदीप कंबोज, लवदीप सिंह, वसीम अकरम, सुरेश शर्मा जंगी, प्रदीप जोशी, हरीश कुमार सिंह एड., फिरोज हुसैन, राजू छीना, त्रिलोक सिंह अधिकारी, मंसूर अली मंसूरी, इलियास माहिगीर, साबिर हुसैन, सादिक हुसैन, अनीस अंसारी, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, अफसर अली, निशित गुड़िया, लता शर्मा, अर्पित मेहरोत्रा, अब्दुल कादिर, महेंद्र लोहिया, हनीफ अन्सारी गुड्डू,शाहजाद अन्सारी,नौशाद पार्षद, मोहम्मद आरिफ सैफी,आदि मौजूद रहे।

More Stories
ठग विकास गुप्ता का खेल हो गया फेल
दरगाह कलियर में इंद्रेश कुमार के लिए दुआ, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी ने चढ़ाई चादर!”
नगर निगम पार्षद के भाई की शाही शादी: वलीमा में दिखी रौनक, शहर के गणमान्य हुए शामिल